जीतन राम मांझी की बहू दीपा ने लालू की बेटी रोहिणी को दी मुंह नोच लेने की धमकी

 पटना

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पर एक बार फिर हमला बोला है। दीपा ने इस बार रोहिणी को मुंह नोच लेने की धमकी दी है। यह होली का मजाक नहीं बल्कि दीपा की रोहिणी को रियल धमकी है। दीपा मांझी ने ट्विटर पर कई बातें लिखी हैं जिसमें उनके निशाने पर खासतौर से रोहिणी आचार्य हैं जो फिलहाल सिंगापुर में रह रहीं हैं।

बिहार विधानसभा में पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच बहस हो गई थी। इस मुद्दे की गूंज विधान परिषद में भी सुनाई दी। इस दौरान राबड़ी देवी ने मंत्री अशोक चौधरी को मुख्यमंत्री का दलाल कह दिया था। इसके बाद जदयू नेता चौधरी ने राबड़ी देवी पर हमला बोला था। उन्होंने राबड़ी देवी की शिक्षा पर सवाल खड़े करते हुए टिप्पणी की थी। राजद ने इसे राबड़ी देवी और बिहार की सभी महिलाओं का अपमान बताया था। इसे लेकर रोहिणी आचार्य ने मंत्री को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें पल्टूराम (सीएम नीतीश कुमार) की दलाली का फर्ज अदा करने का आरोप लगाया था।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *