पूजा में शामिल होने यूपी जा रहा परिवार हादसे का शिकार, तीन की मौत

अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में स्विफ्ट कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। कार में सूरजपुर के पत्रकार उपेंद्र दुबे का परिवार था। वे पारिवारिक पूजा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के बम्हनी जा रहे थे। हादसा तेज रफ्तार में कार के पेड़ में टकरा जाने के कारण हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर के पत्रकार उपेंद्र दुबे का पारिवारिक पूजा में शामिल होने बम्हनी जा रहे थे। वे सूरजपुर से देर रात रवाना हुए थे। जिस स्वीफ्ट कार में यह परिवार सवार था। वह बम्हनी के मधुटिकरा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे से शोक में डूबा सूरजपुर
हादसे में पत्रकार उपेंद्र दुबे की मां मानमती दुबे (70 वर्ष), उपेंद्र दुबे की पत्नी देव रुपी दुबे (55 वर्ष) और उनके पुत्र नवीन दुबे की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्रकार उपेंद्र दुबे को अंबिकापुर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे से सूरजपुर में शोक है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *