भारत के लिए मुश्किल हुआ सेमीफाइनल का रास्ता, ऑस्ट्रेलिया छह विकेट से जीता

ऑकलैंड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Womens Cricket Team) को महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 (Womens Cricket World Cup 2022) के अपने पांचवें  मुकाबले में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अंतिम ओवर तक चले रोमांचक संघर्ष में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। 278 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी कंगारू टीम ने 49.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत की नायिका रही कप्तान मेग लेनिंग जिन्होंने 97 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को दमदार जीत दिला दी।

शतक से चूकी लेनिंग, हेली की दमदार पारी

कंगारू कप्तान मेग लेनिंग मात्र तीन रनों से भारत से खिलाफ शतक से चूक गई। हालांकि उन्होंने 107 गेंदों में 97 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने पारी के दौरान 13 चौके जमाए। इसके अलावा एलिसा हेली ने 65 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली। 110.77 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए हेली ने पारी में 9 चौके जमाए। हेली ने हैंस के साथ पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी। भारतीय टीम को मैच से बाहर करने का आधा काम इसी साझेदारी ने किया। रिचेल हैंस 53 गेंदों में 43 रन बनाकर पूरा का शिकार बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *