हंस जरा जोर से…गोरखनाथ मंदिर में छोटी बच्‍ची को देख रुके CM योगी, फोटो खिंचवाई और पूछा-रंग लगाएगी क्‍या

गोरखपुर

बच्‍चों से सीएम योगी के लगाव के बारे में हर कोई जानता है। बच्‍चों के बीच 'टॉफी वाले बाबा' के नाम से मशहूर सीएम योगी से मिलने होली के मौके पर एक छोटी सी पहुंची गोरखनाथ मंदिर पहुंची। बच्‍ची गोरक्षपीठाधीश्‍वर और मुख्‍यमंत्री का इंतजार कर रही थी। सीएम जैसे ही अपने आवास से बाहर निकले उनकी नज़र इस बच्‍ची पर पड़ गई। उन्‍होंने बच्‍ची को अपने पास बुला लिया। इसके बाद वह कुछ देर तक बच्‍ची से प्‍यार दुलार से बातचीत करते रहे।

बच्‍ची ने सीएम से बड़े अधिकारपूर्वक कुछ कहा। इस पर मुस्‍कुराते हुए सीएम ने बच्‍ची से कहा-'फोटो लेना है…चलो फोटो खिंचवा लो…और हंसते हुए फोटो खिंचवाओ…' इस पर बच्‍ची अपनी मासूम आवाज में बोलती है कि जब हम यहां आए तो आप बोले थे जोर से हंस। इस पर सीएम सहित वहां मौजूद हर कोई हंस पर पड़ा। सीएम योगी बच्‍ची से एक बार फिर बोले-हंस ले न, हंस…थोड़ा जोर से हंस ले…अरे…जोर से हंस। इसके बाद बच्‍ची मुस्‍कुराते हुए सीएम के साथ फोटो खिंचवाती है। सीएम बच्‍ची से पूछते हैं-रंग लगाएगी? फिर बच्‍ची सीएम की ऊंगली पकड़ थोड़ी दूर तक उनके साथ चलती है। कुछ दूर आगे बढ़ने पर ही होली खेलने संकीर्तन करती आई योगी की टोली मिल जाती है। इसके बाद सीएम योगी मुख्‍य मंदिर में बाबा गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के लिए चले जाते हैं।

घंटाघर से निकली नरसिंह भगवान की भव्‍य शोभा यात्रा
गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी घंटाघर के लिए रवाना होते हैं। वहां वह भगवान नरसिंह की पारंपरिक शोभायात्रा का शुभारंभ करते हैं। इस मौके पर सीएम, आरएसएस के वरिष्‍ठ पदाधिकारियों के साथ संघ की प्रार्थना में भी शामिल होते हैं। कोविड की वजह से पिछले सालों से सीएम इस शोभायात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *