बड़ी राहत: होली के बाद जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। यह शनिवार को भी राहत भरा रहा। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने होली के अगले दिन के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट में आज लगातार 134वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि पेट्रोल डीजल के रेट लगातार स्थिर है इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। हालांकि, कहा जा रहा था कि चुनाव के बाद फ्यूल के दाम बढ़ सकते हैं, लेकिन चुनावी नतीजों के आए 10 दिन होने जा रहे हैं लेकिन रेट अभी जस के तस ही बने हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है।
 

कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल
नए रेट के मुताबिक, आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है।  पेट्रोल भोपाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *