राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीं होली की शुभकामनाएँ

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। पटेल ने कहा कि उल्लास और उमंग के इस पर्व को हम सब मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे से मनाएँ।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े अनूठे पर्व होली से हमारी सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रीय एकता की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस पावन पर्व को आपसी सद्भाव के साथ मनायें, कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें, जिससे दूसरों को कष्ट हो। अपने भाव, भावनाओं और आचरण से पर्व की गौरवशाली परंपराओं को सशक्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *