सरकार के साथ-साथ BJP के कार्यकर्ता पीले चावल देकर कराएँगे परिवारों को PM आवास में गृहप्रवेश

भोपाल
शिवराज सरकार गुड़ी पड़वा और नवरात्र पर्व के पहले प्रदेश के पांच लाख परिवारों को गृह प्रवेश कराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ने वाले हैं जिसे देखते हुए इन परिवारों को गृह प्रवेश कराने के मामले में सरकार के साथ बीजेपी के कार्यकर्ता पात्र परिवारों को पीले चावल देकर आमंत्रित करने का का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 28 मार्च को प्रदेश के पांच लाख परिवारों को गृह प्रवेश कराने के ऐलान के बाद बीजेपी संगठन के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम से जुड़ गए हैं। होली के बाद प्रदेश भाजपा संगठन इसको लेकर एक बैठक करने वाला है जिसमें पात्र परिवारों से मिलकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें गृहप्रवेश के लिए आमंत्रित करने के साथ स्थानीय स्तर पर इसके प्रचार प्रसार पर फोकस किया जाएगा। भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर सरकार के साथ स्थानीय पदाधिकारीगण की जिम्मेदारी तय करने का निर्णय लिया है और आगामी संगठन बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी कि संगठन कैसे सरकार के साथ इस मामले में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों के साथ संपर्क और संवाद करेगा।

अब तक 23 लाख मकानों का हुआ निर्माण
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने 2011 की जनगणना के आधार पर पात्र गरीबों को पीएम आवास देने का निर्णय लिया था। इसके बाद 23 लाख मकान बन चुके हैं और बाकी पर तेजी से काम हो रहा है। दिसम्बर तक 30 लाख मकान बनाकर कम्पलीट कर दिए जाएंगे। जो लोग बचेंगे उन्हें आवास प्लस से जोड़कर लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान इस साल किया है।

हर जिले में होंगे कार्यक्रम
पीएम आवास योजना के अंतर्गत 28 मार्च को जो गृह प्रवेशम कार्यक्रम कराने की तैयारी हैं। उसमें प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12.05 बजे वर्चुअली जुड़ेंगे और प्रदेश के लोगों को संबोधित करेंगे। इस दिन पूरे प्रदेश में हर जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रभारी मंत्री और जिलों के सांसद, विधायकों की मौजूदगी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *