लोगों को नियंत्रित नहीं कर सकी पुलिस, सामने आई पुलिस की लापरवाही

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में चूक को लेकर नए डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना और एडीजी इंटेलीजेंस आदर्श कटियार नाराज है। डीजीपी ने जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दो टूक कह दिया है कि सीएम की सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं होगी। सबसे ज्यादा नाराजगी इस पर रही  कि स्थानीय पुलिस लोगों को नियंत्रित नहीं कर पाती और सीएम के आस पास धक्का-मुक्की होने लगती है और उनके पास तक लोग जबरन पहुंचने का प्रयास करते हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों ही अफसरों ने ग्वालियर, पन्ना, बड़वानी और दमोह जिले में सीएम की सुरक्षा में हुई चूक का हवाला देते हुए, सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि भविष्य में अब ऐसा नहीं हो। जनप्रतिनिधि है उन्हें जनता से मिलना होता है, इस दौरान हमारी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को जनता से मिलवाये भी, लेकिन सुरक्षा पर्याप्त रखे ताकि  धक्का मुक्की भी नहीं हो पाए। इस मामले में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने कार्यक्रमों में आमतौर पर जनता के बीच भी पहुंच जाते हैं। उनके कार्यक्रमों के दौरान पुलिस यह व्यवस्था भी लगाती है कि वे जनता के बीच भी जा सकते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ जिलों में ऐसी घटनाएं हुई की जिससे डीजीपी और एडीजी इंटेलिजेंस नाराज है। एडीजी इंटेलीजेंस ने वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा मानक भी बताएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *