पोलैंड की करोलिना बनी मिस वर्ल्ड 2021

प्यूर्टो रिको
पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने प्यूर्टो रिको में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 70वां खिताब जीता है. करोलिना बिलावस्का मिस वर्ल्ड 2021 की विजेता रहीं. कोरोनेशन की यह प्रतियोगिता प्यूर्टो रिको में सैन जुआन के कोका-कोला म्यूजिक हॉल में आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता की विजेता करोलिना बिलावस्का रहीं, जबकि फर्स्ट रनरअप अमेरिका की श्री सैनी रहीं और सेकेंड रनरअप कोट डिलवोइर की ओलिविया येस रहीं.

17 मार्च को जमैका की टोनी-एन सिंह ने करोलिना बिलावस्का को मिस वर्ल्ड 2021 का ताज पहनाया. बता दें कि मिस वर्ल्ड की इस रेस में भारत की मानसा वाराणसी ने भी हिस्सा लिया था, वह टॉप 13 प्रतिभागियों की रेस में तो शामिल हुईं लेकिन टॉप 6 विनर्स की लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाईं.

मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक,करोलिना फिलहाल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई कर रही हैं वह आगे पीएचडी करना चाहती हैं. करोलिना एक मॉडल के रूप में भी काम करती हैं, उन्हें उम्मीद है कि वह अपने जीवन में एक मोटिवेशनल स्पीकर जरूर बनेंगी. उन्हें स्विमिंग और स्कूबा डाइविंग के साथ ही टेनिस और बैडमिंटन खेलना पसंद भी है.

मिस वर्ल्ड ऑर्नेनाइजेशन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, करोलिना सामाजिक मामलों के लिए काम करती हैं. उनके इस प्रोजेक्ट का नाम ज़ुपा ना पिएट्रीनी है जिसके जरिए वह बेघर लोगों की मदद करती हैं और इस बारे में लोगों को जागरूक करती हैं. वह समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ लड़ती हैं. उनके इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य पोलैंड के एक शहर लॉड्ज़ में जरूरतमंद लोगों तक खाना,कपड़े और जरूरी सेवाएं पहुंचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *