प्रदेश एटीएस टीम की आधा दर्जन संदिग्धों से चल रही पूछताछ

भोपाल
बर्धमान और बौधगया में बम ब्लास्ट करने वाले आतंकी संगठन जमात-ए-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के तार मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी जुड़े गए हैं। प्रदेश एटीएस टीम की चार राज्यों में पहुंच चुकी है। प्रदेश एटीएस की टीम के इनपुट पर पश्चिम बंगाल एटीएस ने बुधवार को दो आंतकियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। वहीं तीन अन्य राज्यों में जेएमबी के सदस्यों की मौजूदगी की जानकारी प्रदेश एटीएस को लगी है।

जेएमबी से जुड़े आतंकियों के तार प्रदेश से निकल कर अन्य राज्यों तक पहुंच चुके हैं। एटीएस की टीम कई राज्यों के साथ ही प्रदेश के तीन शहरों में इस वक्त डेरा डाले हुए हैं। एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गये आतंकियों के तार इन जगहों से जुड़े हुए पाये गए हैं। पूछताछ के बाद प्रदेश एटीएस ने कई राज्यों की एटीएस को इस संगठन के संबंध में जानकारी दी है। वहीं अब प्रदेश एटीएस की हिरासत में आधा दर्जन से ज्यादा लोग है, इनसे पूछताछ चल रही है। इनसे पूछताछ के बाद एटीएस यह तय करेगी कि प्रतिबंधित संगठन से इन लोगों को कोई जुड़ाव है भी या नहीं, यदि तार जुड़े हुए पाए गए तो इन्हें भी आरोप बनाया जाएगा।ऐसा माना जा रहा है इस धरपकड़ के बाद देश के कई अन्य राज्यों में इस संगठन के सदस्यों पर मामले दर्ज हो सकते हैं।

इनको किया था गिरफ्तार
रविवार को एटीएस ने  फजहर अली, मोहम्मद अकील, जहूरउद्दीन, फजहर जैनुल आबदीन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बुधवार को सहवान खान को भी इसमें आरोपी बनाया गया। अब इस मामले में पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार हुए रफीक और एक अन्य के नाम भी जोड़े जा रहे हैं। इन पूछताछ के लिए प्रदेश में लाया जा सकता है। इस मामले में अब तक सात आरोपी बन चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *