CM ने की समीक्षा, होलिका दहन के लिए खरीदा गौ काष्ठ, रंगों के पर्व में न पड़े खलल

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रदेश के कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रंगों के त्यौहार होली पर प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने और रंग खेलने में खलल डालने वालों पर एक्शन लेने के निर्देश पुलिस अफसरों को दिए हैं। सीएम चौहान ने समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के गंभीर अपराधों के बारे में डीजीपी और गृह विभाग के अफसरों से रिपोर्ट ली है। उन्हें अफसरों ने खासतौर पर पिछले दिनों भोपाल में पकड़े गए आतंकी संगठन के बारे में अवगत कराया।  

होलिका दहन में गौ काष्ठ का उपयोग करने का बढ़ावा देने के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं बाजार में पहुंचे। उन्होंने माता मंदिर के पास स्थिति बाजार से होलिका दहन के लिए गौ काष्ठ खरीदा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि पर्यावरण को बचाने और उसे स्वच्छ रखने के लिए होलिका दहन में गौ काष्ठ का उपयोग करें। इससे गौ पालन करने वालों को भी आमदनी होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा रोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *