पिता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म पर बोले रणबीर
रणबीर कपूर ने अपने पिता और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के फैंस के लिए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रणबीर ने शमार्जी नमकीन के बारे में कुछ यादें शेयर की हैं। रणबीर कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर अपने खराब स्वास्थ्य के बावजूद शमार्जी नमकीन को पूरा करना चाहते थे।
अपने पिता को याद करते हुए रणबीर ने कहा, आपने सुना होगा शो मस्ट गो आॅन, लेकिन मैंने पापा को अपनी जिंदगी जीते देखा है। 'शमार्जी नमकीन' हमेशा मेरे पिता की सबसे प्यारी यादों में से एक रहेगी। पर्दे पर अपने अनगिनत फैंस के लिए मुस्कान लेकर आया हूं। रणबीर कपूर ने भी आॅडियंस से फिल्म पर प्यार बरसाने का आग्रह किया। ऋषि कपूर का अप्रैल 2020 में निधन हो गया था, जबकि फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई थी। निमार्ताओं और परिवार ने कई विकल्पों पर विचार किया। टीम ने वीएफएक्स को आजमाने के बारे में सोचा, मैंने प्रोस्थेटिक्स पहन कर इस भूमिका को खत्म करने की बात कही। लेकिन कुछ भी काम नहीं कर रहा था। और तभी परेश रावल ने कदम रखा और फिल्म को खत्म करने में हमारी मदद की। हितेश भाटिया इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973 से 2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है। इन्होंने बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। ऋषि अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो में से एक थे। मेरा नाम जोकर उनकी पहली फिल्?म थी। जिसमें उन्?होंने अपने पिता राज कपूर के बचपन का रोल किया था। बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में पहली फिल्म बॉबी थी, जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया भी दिखाई दी। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुई थी।
