ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी होली की शुभकामनाएँ
भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएँ दी हैं। तोमर ने कहा है कि आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि होली का पर्व जन-जन के मन में उत्साह एवं खुशी का रंग भरेगा।
तोमर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि होलिका दहन ट्रांसफार्मर और बिजली की लाइन से दूर करें। इससे अप्रत्याशित दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।
