मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देखी फिल्म

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित ड्राइव इन सिनेमा घर में "द कश्मीर फाइल्स" हिंदी फीचर फिल्म देखी। उनके साथ धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी फिल्म देखने पहुँची।

राज्य मंत्रि-परिषद के अनेक सदस्यों और अन्य जन-प्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने भी फिल्म देखी। मुख्यमंत्री चौहान ने फिल्म प्रदर्शन के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा यह देश की एक बड़ी समस्या पर केंद्रित अद्भुत फिल्म है, जिसे होनहार निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है। यह फिल्म अनेक ज्वलंत प्रश्न खड़े करती है।

कश्मीर का सच छुपाने की कोशिश हुई: शिवराज

फिल्म देखने के बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि इस फिल्म में एक दृश्य है, जिसमें बताया गया है कि सच जब तक सामने आता है, तब तक झूठ दुनिया का चक्कर लगा लेता है. कश्मीर के सच को छुपाने, भ्रमित करने की जो कोशिश की गई है. नैरेटिव बनाकर गंदी राजनीति की तस्वीर दिखाई गई है. कश्मीरी पंडित भाई-बहनों के साथ जो अत्याचार और अन्याय हुआ है, उसकी मिसाल और कहीं नहीं मिलती है.

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि मैं फिल्म के निर्देशक विवेक को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सच को उजागर किया है. देश में जो लोग नहीं जानते थे, अब वह भी जानेंगे. यह हमारा सौभाग्य है कि मोदी प्रधानमंत्री हैं और कश्मीर से धारा 370 हट गई है. कश्मीर की परिस्थितियां अब बदलती जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अपनी जन्मभूमि से, मां शारदा की भूमि से, ज्ञान की उस पवित्र भूमि से अपने ही भाई-बहन अपने बेटा बेटी बेदखल कर दिए गए और जैसे अत्याचार हुए हैं, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. मुख्यमंत्री के साथ फिल्म देखकर निकले मंत्री विश्वास सारंग और मोहन यादव ने कहा कि वामपंथियों ने सच पर जानबूझकर पर्दा डाला हुआ था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *