जबलपुर: EOW की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज के डॉ. दंपत्ति के पास करोड़ों की चल-अचल संपत्ति

जबलपुर
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बायोकेमिस्ट्री विभाग में पदस्थ डॉक्टर दंपती के घर तड़के 5 बजे ईओडब्ल्यु की टीम ने छापामार कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति की प्राथमिक पड़ताल करते हुए टीम ने करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं। डॉक्टर दंपती द्वारा भ्रष्टाचार कर जुटाई गई करोड़ों रु पए की दौलत का पता चला है। टीम की सर्च कार्रवाई फिलहाल जारी है। छापामार कार्रवाई से मेडिकल यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा हुआ है। डॉक्टर तृप्ति गुप्ता और उनके पति प्रोफेसर अशोक साहू मेडिकल कॉलेज में पदस्थ हैं। डॉक्टर तृप्ति गुप्ता मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (एमयू) में परीक्षा नियंत्रक और डिप्टी रजिस्ट्रार भी रह चुकी हैं।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देश पर सुबह 5 बजे डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की टीम ने डॉक्टर अशोक साहू एवं तृप्ति गुप्ता के घर पर छापा मारा। जांच निरीक्षक स्वर्ण जीत सिंह धामी ने प्राथमिक जांच में पाया, कि डॉक्टर अशोक साहू एवं डॉक्टर तृप्ति गुप्ता की वैध कुल आय 3 करोड़ 15 लाख 13 हजार  308 रु पए होना पाया गया है। इसी अवधि में इनके द्वारा कुल 5 करोड़ 44 लाख 22 हजार 521 रु पए की संपत्ति अर्जित एवं व्यय करना पाया गया है। आरोपी दंपती डाक्टर द्वारा उनकी आय से करीब 72 प्रतिशत अधिक व्यय संपत्ति अर्जित करना पाया गया है। दोनों डाक्टरों के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण की विवेचना निरीक्षक प्रेरणा पांडे द्वारा की जा रही है।

अब तक मिली इतनी संपत्ति

  • भूखंड क्र मांक 54 सीओडी कॉलोनी, जबलपुर
  • भूखंड क्र मांक एमआईजी 516 में मेन रोड धनवंतरि नगर, जबलपुर
  • भूखंड क्र मांक एमआईजी 517 में मेन रोड धनवंतरि नगर, (कीमत करीब 1 करोड़ 56 लाख 90 हजार 944 रु पए)
  • उपरोक्त भूखंड पर भवन निर्माण व्यय कीमत करीब 2 करोड़ 34 लाख 53 हजार 208 रु पए)
  • एलआईसी में 5 लाख 68 हजार 256 रु पए का निवेश
  • एक टोयोटा कार खरीदने में  करीब 7 लाख 40 हजार 913 रु पए
  •     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *