पर्यावरण मंत्री डंग द्वारा होली पर गो-काष्ठ जलाने और पौध-रोपण की अपील
भोपाल
पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए होलिका दहन के लिये पेड़ न काटने की अपील की है। डंग ने लोगों से अनुरोध किया है कि होलिका दहन में कम से कम लकड़ी और अधिक से अधिक गो-काष्ठ एवं कंडो का ही उपयोग करें। साथ ही कम से कम एक पौधा अवश्य रोपें। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रोज पौध-रोपण करने की सराहना करते हुए कहा कि आज हम जितना अधिक पौध रोपेंगे आने वाले सालों में विश्व पर्यावरण को उतना ही लाभ होगा।
