सदर में 17 से खेलेंगे रंग-गुलाल, वैकल्पिक मार्ग से गुजरने का अनुरोध
रायपुर
सदरबाजार की होली राजधानी में आज भी चर्चित है इसलिए कि यहां एक दिन पहले ही रंग गुलाल शुरू हो जाता है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए बकायदा सदर बाजार व्यवसायिक संघ द्वारा सूचित कर दिया जाता है।
सदर बाजार व्यवसायिक संघ की ओर से महासचिव महावीर मालू ने रायपुर नगर एवं प्रदेश की जनता को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी से विनम्र निवेदन के साथ सूचित किया है कि इस वर्ष 17 मार्च को सुबह से ही सदर मुख्य मार्ग में होलिका दहन के दिन रंग-गुलाल की होली प्रारंभ हो जायेगी। शहर की जनता को आमंत्रण देते है कि आप सदरबाजार की होली में सम्मिलित होकर रंगों के इस त्योहार को रंगीन और मस्ती भरा बनावे। जिन्हें रंग गुलाल से परहेज है उनसे विनम्र अनुरोध है कि इस दिन सदर मार्ग का उपयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करते हुए होली पर्व मनाने में सहयोग प्रदान करे।
