प्रो. चौहान बने प्रदेश के नोडल अधिकारी

भोपाल
प्रदेश के निजी और सरकारी 1301 कालेजों के साथ पचास से ज्यादा निजी और सरकारी विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यक्रम एक साल तक मनाये जाएंगे।

इसलिये उच्च शिक्षा विभाग ने निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के प्रशासनिक सदस्य डॉ. विश्वास चौहान को प्रदेश के समस्त कालेजों में मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। विभाग ने डॉ. चौहान की ई-मेल आईडी के साथ मोबाइल नंबर 9425189509 जारी किया है। इसमें कालेज संचालक और प्राचार्य कार्यक्रम की जानकारी प्रेषित कर उनसे मार्गदर्शन भी मांग सकेंगे। इसके तहत संगोष्ठी, निबंधन प्रतियोगिता, रंगोली कार्यक्रम के साथ कई प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *