मंत्री इंदर सिंह परमार और कांग्रेस एमएलए डॉ. गोविंद सिंह के बीच हुई नोंकझोंक

भोपाल
प्रश्न काल के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह के बीच जमकर नोंकझोंक हो गई। दरअसल डॉ. गोविंद सिंह ने परमार को लेकर टिप्पणी कर दी, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने विलोपित करवा दिया, लेकिन उसके बाद परमार ने कांग्रेस विधायक से कहा कि आपकी कैसी विचारधारा है सब खोल कर रख दूंगा।

बैतूल के विधायक निलय डागा ने सवाल किया था कि प्रदेश में 52 हजार 282 माध्यमिक शिक्षकों के पद  रिक्त थे, इनमें से 5 हजार 670 की पद भरे गए है। नया सत्र शुरू होने जा रहा है, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी। इस पर मंत्री परमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर याचिका लगी है, इसलिए ये पद नहीं भरा पा रहे हैं। हालांकि हम अतिथि शिक्षकों से काम चला रहे हैं। सीएम ने कहा है कि अगले साल 13 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

इस जवाब पर डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि हमने जीएडी का आदेश निकाला था, जिस पर आईएएस और आईपीएस के पदों के लिए डीएसपी, डिप्टी कलेक्टर को क्रमोन्नति दी थी। ऐसी व्यवस्था यहां भी करें। इस पर मंत्री ने कहा कि वे ऐसा नहीं कर सकते। इसके बाद गोविंद सिंह ने टिप्पणी कर दी, जिसे अध्यक्ष ने विलोपित करवा दिया। इसके बाद मंत्री परमार ने कहा कि मैं बहुत पढ़ा लिखा हूं, 1857 से लेकर अभी तक का इतिहास बता सकता है। अपकी कैसी विचारधारा है सब खोल कर रख दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *