म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के संचालक मण्डल की 100वीं बैठक संपन्न

भोपाल 

म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के संचालक मण्डल की 100वीं बैठक आज कार्पोरेट कार्यालय जबलपुर में हुई। बैठक में सर्वप्रथम संचालक मण्डल द्वारा कंपनी में चल रहे विकास कार्यो पर चर्चा तथा पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण की समीक्षा की गई। वितरण कंपनियों के चेयरमेन विवेक पोरवाल  ने  निर्देश दिए कि कार्य के दौरान बिजली कर्मियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार/मारपीट के प्रकरणों में जिला प्रशासन  से समन्वय स्थापित कर आरोपियों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराई जाय। 

बैठक में लोक अदालत के दौरान सिविल दायित्व एवं अधिभार राशि में दी जा रही छूट को अनुमोदित करने, कंपनी  द्वारा नियमित आधार पर नियुक्त कार्मिकों के लिए लागू राष्ट्रीय पेंशन योजना में कंपनी के अंशदान को 10 प्रतिशत से 14 प्रतिशत करने, मण्डला जिले के बिछिया डिवीजन में अंजनिया एवं बिछिया को नया सब-डिवीजन बनाने तथा सतना जिले में रामपुर बघेलान में नया डिवीजन सृजित करने पर सहमति प्रदान की गई। संचालक मण्डल की बैठक के साथ आडिट एवं बिजनेस कमेटी की बैठक भी हुई। 

बैठक में अनय द्विवेदी, एमडी, म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शक्तिभवन स्थित मण्डल कक्ष से वर्चुअल शामिल हुए। रोहित शाह, उप सचिव ऊर्जा, नरेन्द्र नाथ मिश्रा सेवानिवृत डायरेक्टर एनटीपीसी नई दिल्ली तथा प्रोफेसर शैलजा शुक्ला, जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर ने वीडियो कांफेन्सिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *