माखनलाल में 15 भाषाओं में होगा फिल्म फेस्टिवल

भोपाल
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में अखिल भारतीय साधना की ओर से 25 से 27 मार्च तक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा। फिल्म फेस्टिवल में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, सुभाष घाई और मुख्य अभिनेत्री हेमा मालिनी शामिल होंगी। फिल्म मेकिंग, फिल्म जर्नलिस्म, फिल्म कम्सूनिकेशन से संबंधित विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा जो नये फिल्ममेकरस हैं। उन्हे भी इस प्रोग्राम के जरिये अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।  यह कार्यक्रम 18 और 19 फरवरी को आयोजित होना था, लेकिन कोरोना संक्रमित की तीसरी लहर में कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। अब यह प्रोग्राम 25, 26 और 27 मार्च को किया जायेगा। कार्यक्रम की स्थापना एमसीयू के विश्वद्यिालय के नये परिसर बिशनखेडी में होगा और समापन रविंद्र भवन में किया जायेगा। फिल्म फेस्टिवल में 712 फिल्में आयी थी। उनकी स्कू्रटनी कर दी गई है। इसमें से 120 फिल्मों का चयन किया गया। ये सभी फिल्म 15 भाषा में प्रसारित की जाएंगी। 18 और राज्यों से आयी, जिसकी फिल्म ज्यादा पसंद आयेगी उस फिल्ममेकर को दस लाख का रुपये से पुरुस्कृत किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *