कनाडा में 5 भारतीय छात्रों की हादसे में मौत  

टोरंटो
कनाडा में एक आटो से हुए भीषण हादसे में कम से कम 5 छात्रों की मौत हो गई है। कनाडा में भारतीय उच्‍चायुक्‍त अजय बिसारिया ने इस हादसे की पुष्टि की है और कहा कि दो अन्‍य छात्र घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा टोरंटो के पास 13 मार्च को हुआ। टोरंटो में भारतीय वाणिज्‍य दूतावास हादसे में हताहत हुए छात्रों के दोस्‍तों के साथ संपर्क में है।

इन सभी लोगों को पूरी सहायता मुहैया कराई जा रही है। अजय बिसारिया ने ट्वीट करके भारतीय छात्रों के निधन पर दुख जताया है। कनाडा की पुलिस ने बताया कि मारे गए भारतीय स्‍टूडेंट्स की पहचान हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करनपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये भारतीय छात्र शनिवार सुबह एक पैसेंजर वैन के जरिए हाइवे 401 पर सफर कर रहे थे।

इस दौरान सुबह करीब 3:45 मिनट पर ट्रैक्‍टर ट्रेलर से उनकी वैन की टक्‍कर हो गई। इस दुखद हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई। इस मामले में अभी जांच जारी है और किसी के ऊपर अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह एक हादसा है। हम इस पर अभी काम कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि ये छात्र मॉट्रियल और ग्रेटर टोरंटो इलाके में स्थित स्‍कूलों में पढ़ाई कर रहे थे। घायलों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *