सोरायसिस त्वचा रोग की विशेषज्ञता इकाई में पंजीयन 25 मार्च से

भोपाल
भोपाल के सरकारी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में त्वचा रोग "सोरायसिस'' के नि:शुल्क उपचार के लिए विशेषज्ञता इकाई में नवीन पंजीयन 25 मार्च, 2022 से कराया जा सकेगा।

यह पंजीयन भोपाल के आयुष परिसर, मैनिट हिल्स में संचालित सोरायसिस त्वचा रोग विशेषज्ञता इकाई में प्रतिदिन प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक कराया जा सकेगा। पंजीयन और इस संबंध में अन्य जानकारी मोबाइल नम्बर 9630667239 पर प्राप्त की जा सकती है। सोरायसिस त्वचा से संबंधित एक बीमारी है, जिसमें त्वचा पर एक सफेद परत जम जाती है। इसके बाद इसमें त्वचा के झड़ने की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। यह रोग सामान्यत: त्वचा के ऊपर और बालों वाले हिस्से में अधिक देखने को मिलता है। इकाई में नि:शुल्क उपचार के लिये अग्रिम पंजीयन होना आवश्यक है। रोगियों को इकाई में उपस्थिति के समय समस्त उपचारों की विस्तृत जानकारी साथ में लाये जाने की समझाइश दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *