पेयजल समस्या के समाधान के लिए विशेष कार्ययोजना बनाएँ : कुशवाह

भोपाल
उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर में  विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने ग्वालियर नगर में  वार्ड-61 से 66 तक जुड़े नए वार्डों  और छावनी क्षेत्र मुरार के सभी वार्डों की प्रत्येक बस्ती की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए अमृत-2 के तहत विस्तृत कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही  वार्डों में अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार करें।

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि  ग्रीष्म ऋतु के दौरान शहर के नए वार्डों और छावनी क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होना चाहिए। इसके लिये अभी से वैकल्पिक इंतजाम किए जाएँ। ग्वालियर व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार में हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल, एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप सिंह तोमर तथा नगर निगम व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *