MP के अंडर में आने वाले थानों में होगा बदलाव, खामी को दूर करेंगे नए DGP

भोपाल
प्रदेश के दो शहरों में चार महीने पहले लागू हुए पुलिस कमिश्नर सिस्टम में थानों के बंटवारे को लेकर खामी को अब नए डीजीपी सुधीर सक्सेना दूर करेंगे। इन थानों के बंटवारे के संबंध में सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इसमें राजधानी के ही कई सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के अंडर में आने वाले कुछ थानों में बदलाव होगा। भोपाल का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय आ चुका है, इंदौर से भी सुधार के लिए प्रस्ताव बुलाया जा रहा है।

बिना भौगोलिक स्थित समझे बना दिया था प्रस्ताव
भोपाल की भौगोलिक स्थित को समझे बिना ही पहले प्रस्ताव बनाया गया था, जिसके चलते थानों के बंटवारे में विसंगति सामने आई थी, लेकिन पुलिस अफसर पहले पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के  इंतजार में इसका विरोध नहीं कर रहे थे। इसके चलते थाने के बंटवारे में भौगोलिक स्थिति को नजर अंदाज कर दिया गया था। अब इस खामी को सुधारा जा रहा है। बताया जाता है कि पहले यह प्रस्ताव एडीजी चयन संजीव समी ने बनाया था, जिस के आधार पर भी थानों का बंटवारा हुआ था।

भोपाल की यह है स्थिति
भोपाल के जोन वन में आने वाले एसीपी के अंडर में हबीबगंज, शाहपुरा थाने के साथ ही अशोका गार्डन थाना आता है। जबकि भौगोलिक दृष्टि से अशोका गार्डन थाने की कोई भी सीमा इन दोनों थानों से कम से कम पांच किलोमीटर दूर है। इसी तरह जोन टू में एसीपी एमपी नगर के अंडर में एमपी नगर थाना, अरेरा हिल्स थाना और अयोध्या नगर थाना आता है। एमपी नगर और अरेरा हिल्स थाने से अयोध्या नगर थाने की दूरी भी कम से कम पांच किलो मीटर है। वहीं जोन-फोर के डीसीपी के अंडर में पुराने शहर के निशातपुरा, गांधीनगर, छोला मंदिर, बैरागढ़, खजूरी के साथ ही नए शहर का कोलार और चूनाभट्टी थाना आता है। कोलार और चूना भट्टी थाने भी भौगोलिक दृष्टि से पुराने शहर के इन थानों से बहुत दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *