विमान के उड़ान भरने के बाद अचानक खराब हुई यात्री की तबीयत, आपात लैंडिंग के बाद भी नहीं बच पाई जान

भुवनेश्वर
बेंगलुरु से कोलकाता जा रहे एयर एशिया के एक विमान को रविवार को भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीपीआईए) पर उस समय आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब एक यात्री बीच हवा में अचानक बीमार पड़ गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिला निवासी यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय यात्री हबीबुर खान उड़ान संख्या 2472 से यात्रा कर रहा था। उन्होंने बताया कि खान की मौत की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यात्री के बीमार होने के पीछे क्या वजह थी।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *