केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटों के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज

मुंबई
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। नारायण राणे के बेटे और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितेश राणे और निलेश राणे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ यह केस मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। दोनों पर यह केस एनसीपी नेता सूरज चव्हाण की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है। दरअसल नितेश राणे ने एनसीपी चीफ शरद पवार की तुलना अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से की थी, जिसके बाद बाद सूरज चव्हाण ने यह केस दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *