मॉल, जिम, सिनेमाघर, आडिटोरियम, लाइब्रेरी और स्विमिंग पूल अब पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगे,आदेश जारी
रायपुर
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार ने पूर्व में कलेक्टर कार्यालय के जारी आदेश में संशोधन करते हुए यहां नया आदेश जारी किया है कि रायपुर जिला अंतर्गत सभी मॉल, जिम, सिनेमाघर, आॅडिटोरियम, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल एवं अन्य आयोजन स्थलों को आगामी आदेश तक शत-प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा। कोरोनाकाल के चलते लंबे समय से यह सब प्रभावित था।
