मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. भवानी सिंह चौहान को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

भोपाल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  प्रातः सीहोर पहुँचकर स्व. भवानी सिंह चौहान की पार्थिव देह पर पुष्प-चक्र अर्पित किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी साथ थी।

स्व. भवानी सिंह चौहान, मुख्यमंत्री चौहान के भाई नरेंद्र सिंह चौहान के ससुर थे। अस्वस्थता के चलते चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार 11 मार्च की रात उनका निधन हुआ।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. भवानी सिंह चौहान के पुत्र राहुल सिंह चौहान सहित परिजन से भेंट की तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर वे अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *