मुख्यमंत्री चौहान ने मोगरे का पौधा लगाया

भोपाल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजकीय विमान तल (स्टेट हैंगर) परिसर में दूधिया मोगरे का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में निरंतर प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। दूध मोगरा 6-7  फ़ीट ऊँचा बारहमासी सफ़ेद फूल का पौधा है। अलग-अलग प्रान्तों में यह अलग नाम जैसे तगर, चाँदनी, नन्दी वर्धन इत्यादी से जाना जाता है। बरसात में इसकी छटा देखते ही बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *