खाना बनाने के दौरान झोपड़ी में लगी आग, दर्जनभर घर जलकर हुए खाक

बैरिया
बेतिया जिले के लौकरिया वार्ड 6 में खाना बनाने के दौरान लगी आग से दर्जनभर घर पलभर में राख की ढेर में तब्दील हो गए। यह घटना शनिवार सुबह की है। आग लगते ही गांव मे अफरा-तफरी मच गई। मुखिया श्रवण गुप्ता, सरपंच प्रमोद सिंह समेत पुलिस भी वहां पहुंच गई। सूचना मिलते ही अग्नि शामक दस्ता भी पहुंचकर आग को बुझाने में जुट गए। घंटो बाद आग पर काबू पाया गया। मुखिया श्रवण गुप्ता ने बताया कि जहांगीर मियां के घर मे खाना बन रहा था। उसी दौरान चूल्हे से निकली एक चिंगारी झोपड़ी पर जा गिरी। जिससे आग लग गई। जिसके बाद लोग घर छोड़कर भागने लगे। देखते ही देखते आग दुर्गा मुखिया, अर्जुन कुमार, ललन मुखिया, सुदर्शन मुखिया, अमजद, सतार मियां, दुखी मियां, ऐनुल खातुन, सौकत मियां आदि की घरों को पलभर मे स्वाहा कर दिया। इस दौरान लाखों का समान आग ने निगल लिया। सीओ हेमेंद्र कुमार ने बताया कि वे स्वयं घटनास्थल पहुंच जांच कर रहे हैं। जो वास्तविक अग्नि पीड़ित हैं, उन सभी को शीघ्र राहत दी जाएगी।

राहत में जुटे प्रतिनिधि
घटना के बाद आग ने आशियाना समेत खाने का अनाज भी राख की ढेर में तब्दील कर दिया है। इन विषम परिस्थितियों में पीड़ितों की सहायता मे मुखिया श्रवण गुप्ता व सरपंच प्रमोद सिंह आगे आए हैं। मुखिया सभी पीड़ितों की आवश्यक सहायता करने में जुट गए हैं। प्लास्टिक से लेकर खाने के सामानों की व्यवस्था की गई। वहीं उन्होंने कहा कि इन पीड़ितों के लिए सामूहिक भोजन बनाकर खिलाने की भी व्यवस्था की जा रही है।

सुबह में ही बना लें खाना
प्रशासन हर गांव के लोगो को जागरूक करते हुए पहले से ही बोल दिया है कि अब खाना सुबह मे ही बना लें क्योंकि अब मौसम मे बदलाव हो रहा है। वैसे बैरिया के युवा संघ ने भी लोगों को गांव-गांव मे इसके प्रति जागरूक करने की बात कही है। वहीं लोगो से यह भी कहा जा रहा है कि आग को अच्छी तरह से बुझा कर ही कहीं जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *