डायल 100: 31 मार्च तक खत्म होने वाला है कंपनी बीवीजी का एक्सटेंशन, बोलेरे के लिए 5 ने डाले टेंडर

भोपाल
प्रदेश पुलिस को सबसे बड़ी परेशानी बन रही डायल 100 की खटारा हो चुकी गाड़ियों से अब निजात मिलने वाली है। इतना ही नहीं डायल 100 में अब बुलेरो गाड़ी चलाने पर विचार किया जा रहा है। करीब एक हजार करोड़ के टेंडर में पांच कंपनियों ने शामिल हुई हैं। इसमें डायल 100 की पुरानी कंपनी बीवीजी टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हुई है। 31 मार्च तक बीवीजी का एक्टेंशन खत्म होने वाला है, इसलिए बीवीजी कंपनी भी अपनी गाड़ियों को हटा लेगा। हालांकि बीवीजी का टेंडर कई महीनों पहले ही खत्म हो गया था, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में समय लगने से बीवीजी को तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया था।

30 प्रतिशत गाड़ियां हुर्इं आॅफ रोड
कंपनी बीवीजी को भले ही डायल 100 से एक्सटेंशन मिल गया हो, लेकिन अभी भी प्रदेशभर में कंपनी की 30 प्रतिशत गाड़ियां आॅफ रोड हो गई है। इसकी वजह कंपनी के वेंडर बताए जा रहे हैं, जिन्हें वीबीजी ने अभी तक पेमेंट नहीं किया है। दरअसल कंपनी की गाड़ियां खराब हो गई हैं, इसलिए कंपनी ने वेंडरों से गाड़ियां किराए पर ली थी।

हमेशा विवादों में रहा है डायल 100 का टेंडर
डायल 100 का टेंडर हमेशा विवादों में रहा है, क्योंकि कई बार टेंडर डल चुके हैं। इससे पहले भोपाल के बड़े बिल्डर ने टेंडर डाला था। बाद में उसकी शिकायत हुई कि फर्जी दस्तावेज पेश कर कंपनी ने टेंडर हासिल किया है, लेकिन पुलिस विभाग ने कंपनी को क्लीनचिट दे दी थी। उसके बाद से दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस बार देश की पांच बड़ी कंपनियों ने टेंडर डाला है। अब दस्तावेजों का परीक्षण होने के बाद कंपनी को टेंडर दे दिया जाएगा।

इनका कहना है
एक हजार करोड़ के टेंडर में करीब पांच कंपनियां प्रक्रिया में शामिल हुई हैं। पुरानी कंपनी का एक्सटेंशन 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इसलिए अब अगले महीने से थानों को नई गाड़ियां मिल जाएंगी।
बीना सिंह, एसपी,डायल-100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *