शरणार्थियों के सवाल पर ठहाके लगाकर हंसीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति, लोगों ने कमला हैरिस से कहा- आदत सुधारें

वॉरसॉ
 अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अपनी बर्ताव की वजह से कई बार विवादों में घिर चुकी हैं और एक बार फिर से पोलैंड में उनके ठहाकों की जमकर आलोचना की जा रही है। कमला हैरिस से जब यूक्रेनी शरणार्थियों को लेकर सवाल पूछा गया, तो वो ठहाके लगाकर हंस पड़ीं, जिसके बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया है, कि कमला हैरिस को अपनी आदत में सुधार लाना चाहिए।

शरणार्थियों के सवाल पर ठहाके
ये वाकया उस वक्त पेश आया है, जब अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस इन दिनों यूक्रेन संकट को लेकर यूक्रेन के पड़ोसी देश और नाटो के अहम सदस्य पोलैंड के दौरे पर हैं और इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे यूक्रेन युद्ध की वजह से बेघर हुए शरणार्थियों को लेकर सवाल पूछा गया, तो कमला हैरिस ने पहले ठहाका लगाया और फिर सवाल का जवाब देना शुरू कर दिया। जिसके बाद दुनिया भर में कमला हैरिस की आलोचना की गई है। गुरुवार को वारसॉ में पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह 'अजीव' मामला सामने आया है।

कमला हैरिस से पूछा गया था सवाल
दरअसल, पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा और अमेरिका की उप- राष्ट्रपति कमला हैरिस यूक्रेन संकट को लेकर ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और रिपोर्टर्स के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान एक रिपोर्ट ने कमला हैरिस से पूछ लिया, कि क्या संयुक्त राज्य अमेरिका पोलैंड के राष्ट्रपति डूडा से अपील करना चाहेगा, कि वो और अधिक संख्या में यूक्रेनी शरणार्थियों को अपने देश में स्वीकार करें? इस सवाल का जवाब देने से पहले कमला हैरिस ने पोलैंड के राष्ट्रपति की तरफ देखा और पूछा, कि क्या वो पहले जवाब देना चाहेंगे। कमला हैरिस ने कहा कि, 'जरूरत में ही एक दोस्त दूसरे दोस्त के काम आता है' और फिर कमला हैरिस हंसने लगीं। कमला हैरिस के साथ साथ पोलैंड के राष्ट्रपति भी हंसने लगे और अगले कुछ सेकंड तक कमला हैरिस ठहाके लगाकर हंसती रहीं।

जब कमला हैरिस शरणार्थियों के सवाल पर ठहाके लगा रही थीं, उस वक्त रिपोर्टर को कहते सुना जा रहा है, कि 'मामला संवेदनशील है मैडम'। वहीं, पोलैंड के राष्ट्रपति डूडा ने तब जवाब देना शुरू किया, यह पुष्टि करते हुए कि पोलैंड ने वास्तव में हैरिस से यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए कांसुलर प्रक्रिया को तेज करने में मदद करने के लिए कहा है। कमला हैरिस ने कहा कि, दोनों नेताओं ने यूक्रेन के शरणार्थियों की आमद के कारण पोलैंड पर पड़ने वाले बोझ पर चर्चा की, लेकिन यह जवाब नहीं दिया, कि क्या अमेरिका निश्चित संख्या में शरणार्थियों को ले जाएगा।

कमला हैरिस की आलोचना
कमला हैरिस के ठहाके लगाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग कमला हैरिस की जमकर आलोचना कर रहे हैं। आलोचकों ने ट्विटर पर अमेरिकी उप राष्ट्रपति को यह कहते हुए लताड़ लगाई, कि यह विषय हंसी का विषय नहीं है। एक यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट किया और लिखा… "बिल्कुल अनुचित और अस्वीकार्य हंसने के लिए क्या है ???" डोनाल्ड ट्रम्प के 2016 के राष्ट्रपति अभियान के लिए विदेश नीति सलाहकार पैनल के लेखक और पूर्व सदस्य जॉर्ज पापाडोपोलोस ने कहा कि, "पोलैंड की नेता के साथ अपनी लाइव टिप्पणियों के दौरान कमला हैरिस बहुत सुसंगत रही हैं। वह अजीब तरह से हंस रही हैं।" वहीं, एक ट्वीटर यूजर ने कहा कि, "शायद एक मानवीय संकट के बारे में बात करते हुए मंच पर हंसी को रोकना चाहिए, जो हमने 80 वर्षों में नहीं देखा है।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *