लंच में मार्नस लाबुशाने को मिली दाल-रोटी, फैंस बोले- आशाराम बापू को दिन में तीन बार मिलता है ऐसा खाना
नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय पाकिस्तान में है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसी सीरीज के दौरान मार्नस लाबुशाने भी ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वे अपने एक ट्वीट के चलते इस समय सुर्खियों में हैं, क्योंकि उनको पाकिस्तान में सिर्फ और सिर्फ दाल रोटी मिल रही है। तस्वीर में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दाल कैसी है और रोटी कैसी है। इसी वजह से फैंस ने भी उनके मजे लिए हैं। मार्नस लाबुशाने ने एक ट्वीट दाल-रोटी का फोटो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, "लंच के लिए भी दाल-रोटी। स्वादिष्ट।" इसी ट्वीट पर फैंस ने पाकिस्तान की खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। एक फैन ने लिखा कि ऐसी रोटी जेल में आशाराम बापू को तीन टाइम मिलती है। एक अन्य फैन ने लिखा कि ऐसा खाना अस्पताल में मिलता है। एक अन्य फैन ने उस फोटो को भी शेयर किया, जिसमें पीएसएल के दौरान एलेक्स हेल्स ने पाकिस्तान में मिले खाने की आलोचना की थी।
