हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार, धारदार हथियार से काटने पर नहीं मरी तो पत्थर से कुचल दिया सिर

दुमका
झारखंड के दुमका में बीते 13 जनवरी को पत्थर से कुचलकर युवती की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। प्रेमिका के दूसरे युवक से संपर्क में आने की जानकारी मिलने पर आरोपी जानवर बन गया। उसने तड़पा तड़पा कर अपनी ही प्रेमिका को मार डाला। यह खुलासा आरोपी जेठा  टुडू की गिरफ्तारी के बाद हुआ। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि युवती का किसी अन्य युवक से दोस्ती हो गयी। प्रेमी जेठा को नागवार गुजरी। गुस्से में जेठा ने प्रेमिका की जान ले ली। पहले उसने प्रेमिका को धारदार हथियार कचिया से काटकर हत्या करने का प्रयास किया। कई बार काटने के बाद भी जब वह नही मरी तो आरोपी प्रेमी पत्थर से सिर को कूचल दिया। उसके बाद युवती की मौत हो गयी। यह घटना 13 जनवरी 2022 को हुई थी। लाश को शिकारीपाड़ा के हांसापाथर गांव से बरामद की गई थी।

आरोपी जेठा टुडू की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के जंगीपुर से की गई है। इस मामले में एसडीपीओ नूर मुस्ताफा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। अनुसंधान के दौरान आरोपी की संलप्तिता होने की बात सामने आई थी। एसडीपीओ ने बताया कि कांड के उद्भेदन करने के लिए उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।  मृतका बासमती हेंब्रम का जेठा टुडू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच प्रेमिका अक्सर दूसरे युवक से भी बातचीत किया करती थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह पश्चिम बंगाल के जंगीपुर ईंट भट्टा में काम करने लगा था। जांच के दौरान पता चला यह जानकारी पुलिस को मिल गई। पुलिस की टीम जंगीपुर जाकर उसे गिरफ्तार कर शिकारीपाड़ा लेकर आ गई। आरोपी के पास से एक कीपेड मोबाइल एवं खून लगा एक जींस पैंट भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *