जैक क्रॉली और जो रूट ने इंग्लैंड की हार को टाला, ड्रॉ की तरफ बढ़ा मुकाबला

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा पहला टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना मेजबानों पर 153 रनों की लीड हासिल कर ली है। मेहमान टीम के लिए जैक क्रॉली ने शानदार शतक जड़ते हुए 117 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं कप्तान जो रूट 158 गेंदों पर 84 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 311 रनों पर सिमट गई थी जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 375 रन बनाए थे।

चौथे दिन की शुरुआत वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी से हुई, मेजबान टीम महज 2 जोड़कर सिमट गई। विंडीज के लिए नक्रमाह बोनेर (123) ने शानदार शतक ठोका और पहली पारी के बाद टीम 64 रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। इंग्लिश टीम से जैक लीच, क्रेग ओवरटर्न और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए।
 

इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रहे। इस मैच में डेब्यू कर रहे एलेक्स लीस को महज 6 के निजी स्कोर पर किमार रोच ने LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। तब जैक क्रॉली का साथ देने आए कप्तान जो रूट के बीच दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी हुई मेहमान टीम ने मैच में वापसी की। चौथे दिन के अंत तक क्रॉली और रूट क्रीज पर डटे हुए थे और अब यह मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *