मार्च के अंतिम सप्ताह में होगा प्रशिक्षण : एडीजी जनार्दन

भोपाल 

मार्च माह के अंतिम सप्ताह में सड़क निर्माण एजेंसियों के नोडल अधिकारियों और मैदानी पुलिस अमले का संयुक्त रूप से प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) सहयोगी रहेगा। यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पीटीआरआई) जी. जनार्दन ने पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये ब्लैक स्पॉट्स के रेक्टिफिकेशन के लिए आवश्यक कार्यवाही तत्परता से करने के निर्देश दिये।

एडीजी जनार्दन ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये इंजीनियरिंग डिफेक्ट्स को दूर करने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये मार्क संकेतक लगाने, मार्किंग करने, स्पीड ब्रेकर बनाने संबंधी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *