स्वच्छ सर्वेंक्षण में लापरवाही पर 2 सी.एम.ओ. निलंबित

भोपाल 

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छ सर्वेंक्षण-2022 के मानदंडो के अनुरूप तैयारियाँ नहीं करने पर 2 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

श्रीवास्तव ने प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद जिला अमानगंज पन्ना श्याम सुंदर तिवारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् आठनेर जिला बैतूल दिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भन्ते की पात्रता रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *