मुख्यमंत्री चौहान ने रीवा जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

भोपाल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले में सोहागी पहाड़ी के निकट आज प्रात: हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने रीवा जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों और प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *