विराट कोहली का ‘पिंक बॉल’ टेस्ट में रहा है जलवा

 नई दिल्ली

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 मार्च से खेला जाना है। यह टेस्ट दूधिया रोशनी में पिंक बॉल से खेला जाएगा। टीम इंडिया का यह भारत में तीसरा और कुल चौथा डे नाइट टेस्ट होगा। भारत इससे पहले बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट की मेजबानी कर चुका है, वहीं एकमात्र ओवरसीज पिंक बॉल टेस्ट भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

'पिंक बॉल' टेस्ट में विराट कोहली का जलवा
गुलाबी गेंद के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों के रिकॉर्ड की बात करें तो विराट कोहली का जलवा रहा है। वह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने अभी तक खेले 3 डे-नाइट टेस्ट में 60.25 की शानदार औसत से 241 रन बनाए हैं, वहीं भारत में पिंक बॉल के खिलाफ कोहली का औसत और भी शानदार है। घरेलू सरजमीं पर विराट कोहली ने पिंक बॉल टेस्ट में 81.50 की औसत से रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *