मुख्यमंत्री चौहान ने लगाया करंज और टिकोमा का पौधा

भोपाल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के विश्वनाथ शर्मा, अभिलाष तिवारी तथा सुडाली भागुरिया के साथ करंज और टिकोमा का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं।

फाउंडेशन द्वारा देश में शिक्षा एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रम संचालन के साथ ही पर्यावरण और स्वच्छता के लिए भी सतत रूप से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। भोपाल में पथ विक्रेताओं को स्वच्छता, फायनेंस, डिजिटल मार्केटिंग एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में आवश्यक दस्तावेजों आदि के महत्व के साथ सहयोग और व्यवसाय में उन्नयन हेतु प्रशिक्षण कार्यशालाएँ की जा रही हैं। फाउंडेशन द्वारा वर्तमान में मध्यप्रदेश में 12 केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिवर्ष 30 हजार से अधिक युवक-युवतियों को प्रशिक्षण उपरांत रोजगार सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान में इन केन्द्रों में हेल्थ केयर, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाईल कोर्स चलाए जा रहे हैं। उद्यमिता विकास कार्यक्रम विगत तीन वर्षों से संचालित किया जा रहा है।

करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। टिकोमा को चमकीले पीले ट्रम्पेट के आकार के फूलों के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *