बजट सत्र के बाद होगी कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेस

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रदेशभर के कलेक्टर-कमिश्नर और आईजी एसपी के साथ होने वाले कांफ्रेंस तीसरी बार भी टल गई है। अब यह कांफ्रेस बजट सत्र समाप्त होंने के बाद ही होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बारह मार्च को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेशभर के कलेक्टर-कमिश्नर के साथ चर्चा करने वाले थे। लेकिन मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और सभी कलेक्टर-कमिश्नर इनमें पूछे जाने वाले प्रदेश स्तरीय जानकारियों को एकत्रित करने और उन्हेें भेजने में व्यस्त है। इस कारण इस कांफ्रेस को सीएम के निर्देश पर फिलहाल स्थगित किया गया है।

इस कांफ्रेस में  मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पीएम आवास योजना में कितने आवास दिए गए है और कितना काम हुआ है इस पर भी बात की जाएगी। पीएम स्वनिधि योजना और सरकार की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में क्या किया जा रहा है इस पर भी बात होना है। कोरोना से प्रदेश में क्या स्थिति है। वेक्सीनेशन की क्या स्थिति है इस पर भी सीएम बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *