Noida vidhan sabha result 2022 : बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पंकज सिंह 1 लाख 79 हजार से जीते चुनाव

नोएडा
नोएडा विधानसभा सीट (Noida vidhan sabha seat) पर बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह (BJP Pankaj singh wins) को 70.84 फीसदी वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को महज 16.42 फीसदी और कांग्रेस प्रत्याशी को 4.36 फीसदी और बीएसपी प्रत्याशी को 5.04 फीसदी वोट मिले हैं।

उत्तर प्रदेश (UP Election Result 2022) के नोएडा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी पंकज सिंह (Pankaj Singh Win) ने 1 लाख 79 हजार से रेकॉर्ड जीत दर्ज की है। यह विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी की अबतक की सबसे बड़ी जीत है। अभी पंकज सिंह की जीत की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। नोएडा में बीजेपी को कोई भी दल टक्कर देता नहीं दिखा है। यहां भगवा दल की एकतरफा जीत है।

बीजेपी के पंकज सिंह को 70 फीसदी वोट
बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह को 70.84 फीसदी वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को महज 16.42 फीसदी और कांग्रेस प्रत्याशी को 4.36 फीसदी और बीएसपी प्रत्याशी को 5.04 फीसदी वोट मिले हैं।

अजीत पवार का रेकॉर्ड तोड़ा
पंकज ने विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत का महाराष्ट्र के एनसीपी नेता और डेप्युटी सीएम अजीत पवार का रेकॉर्ड तोड़ा है। अजीत पवार ने 1 लाख 65 हजार जीत दर्ज की थी लेकिन पंकज ने अब उसे तोड़ दिया है।

20 वां राउंड
पंकज सिंह (बीजेपी): 128433
कृपाराम शर्मा(बीएसपी): 8790
सुनील चौधरी(सपा): 29500
पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस): 7787

21वां राउंड
पंकज सिंह (बीजेपी): 134240
कृपाराम शर्मा(बीएसपी): 9320
सुनील चौधरी(सपा): 30900
पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस): 8271

23 वां राउंड
पंकज सिंह (बीजेपी): 146033
कृपाराम शर्मा(बीएसपी): 10393
सुनील चौधरी(सपा): 33843
पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस): 8989

मालूम हो कि नोएडा विधानसभा सीट पर 8 राउंड वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के प्रत्याशी पंकज सिंह काफी आगे निकल गए थे। पंकज सिंह को 102504 वोट, सपा के सुनील चौधरी को 23939 वोट, बसपा के कृपा राम शर्मा को 7261, कांग्रेस की पंखुडी पाठक को 6831 वोट मिले हैं। वहीं 7 राउंड की काउंटिंग के बाद पंकज सिंह (बीजेपी)-45074 वोट, सुनील चौधरी (सपा)- 11743 वोट, कृपाराम शर्मा (बीएसपी)-2509 वोट, पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस)-2877 वोट, पंकज अवाना (आप)-1660 वोट और नोटा- 510 वोट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *