देश में कोरोना मामलों में गिरावट, 24 घंटे में मिले 4,184  केस; 104 मरीजों की मौत

नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 4,184 नए मामले सामने आए और 104 मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 6,554 मरीज ठीक हुए।

इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,80,067 हो गई है। वहीं अब तक5,15,459 लोगों की मौत हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 44,488 रह गई है।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे। 

मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में जिन 104 मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 88 की मौत केरल में हुई। इस महामारी से अभी तक कुल 5,15,459 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,43,745, केरल में 66,462, कर्नाटक में 40,006, तमिलनाडु में 38,021, दिल्ली में 26,140, उत्तर प्रदेश में 23,486 और पश्चिम बंगाल में 21,182 लोगों की मौत हुई। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *