ऐतिहासिक एवं सर्वस्पर्शी बजट- राज्य मंत्री परमार

भोपाल 

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश ने 2020 -21 की तुलना में 2021-22 में 19.75 प्रतिशत जीडीएसपी विकास दर हासिल की है। पूरे देश में अन्य प्रदेशों से सर्वाधिक है। यह मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में प्रस्तुत बजट ऐतिहासिक, संतुलित और सर्वस्पर्शी है। पिछले वर्ष की तुलना में दो हजार करोड़ से भी ज्यादा का प्रावधान स्कूल शिक्षा विभाग के लिए किया गया है। सीएम राइज योजना से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है। यह आत्म-निर्भर भारत के साथ आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के उद्देश्य को पूरा करने वाला बजट है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *