चार दिवसीय फार्मटेक एशिया अन्तर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी 11 से

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन, कृषि विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं फार्मटेक एशिया के संयुक्त तत्वावधान में फार्मटेक एशिया अन्तर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 11 से 14 मार्च  तक कृषि महाविद्यालय रायपुर के प्रांगण में किया जा रहा है। इस कृषि प्रदर्शनी में सार्वजनिक क्षेत्र तथा निजी क्षेत्र की संस्थाएं नवीन तकनीकों एवं उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से वृहद संख्या में कृषक भाग लेंगे। इस अवसर पर कृषकों एवं वैज्ञानिकों के मध्य परिचर्चा का आयोजन भी किया जायेगा।इस अन्तर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन 11 मार्च को दोपहर 12 बजे  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य अतिथ्य एवं कृषि मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *