पूजा वस्त्राकर के डायरेक्ट थ्रो से चारों खाने चित हो गईं सूजी बेट्स

नई दिल्ली
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। भारत ने टॉस जीता और कप्तान मिताली राज ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स ने पारी का आगाज किया। मैच के तीसरे ही ओवर में सूजी बेट्स को पवेलियन लौटना पड़ा। पूजा वस्त्राकर के सटीक डायरेक्ट थ्रो के सामने सूजी की रफ्तार कम पड़ गई।

सूजी बेट्स 10 गेंद पर महज पांच रनों का योगदान देकर रनआउट हुईं। झूलन गोस्वामी की गेंद पर सोफी डिवाइन ने हल्के हाथों ऑफ साइड एरिया में शॉट खेला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *