पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली
 चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की जैसी आशंका थी वैसा नहीं हुआ। दो दिन तक ईंधन के दाम में कोई बदलाव नजर नहीं आया। इस बीच आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती शुरू हो रही है। इलेक्शन रिजल्ट के पहले पेट्रोलियम कंपनियों पेट्रोल-छीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।

आशंकाओं के विपरीत चुनाव खत्म होने के तिसरे दिन भी राहत रही।  घरेलू स्तर पर आज  लगातार 125 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, कच्चा तेल  भी अब 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जो पिछले 140 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले सस्ता है।
 

गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है। नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है।  पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *