नीमच से रतलाम लाइन के दौहरीकरण का काम दिसंबर से शुरू 

रतलाम

 रेलवे द्वारा 1095.98 करोड़ रुपए वाली नीमच से रतलाम तक 133 किमी की रेल लाइन दौहरीकरण योजना में भूमि अधिग्रहण में समय लगेगा। इसकी वजह इस कार्य की शुरुआत जून माह से होगी व यह अक्टूबर तक पूरा होगा। रेलवे के अनुसार दिसंबर में रेल लाइन दौहरीकरण काम की शुुरुआत की जाएगी। कुल भूमि 7.30 हेकटेयर है जिस पर रेलवे 9.25 करोड़ रुपए का भुगतान करेगा।

रेलवे ने सितंबर 2021 में इस योजना के लिए राशि की मंजूरी दी थी। इसके लिए नक्शे आदि बनने का कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही नीमच से दलौदा व दलौदा से रतलाम तक के निर्माण कार्य के टेंडर भी कर दिए गए है। इसके बाद अब भूमि अधिग्रहण का कार्य शेष है जो शुरू होना है। रेलवे के अनुसार जून माह से लेकर अक्टूबर तक इस कार्य के लिए तय किया गया है। दिसंबर माह में रेलवे को इस योजना से जुड़े दस्तावेज राजस्व विभाग को तीनों जिलों में देना थे जो दे दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *