छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय और उनकी जीवनशैली पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी

रायपुर
छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय और उनकी जीवनशैली पर केंद्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन क्लाउड तथा संस्कृति विभाग ,छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से  दिनांक 11  मार्च  से 13 मार्च 2022 तक प्रति दिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक कलावीथिका घासीदास संग्राहालय,घडी चौक के पास रायपुर में आयोजन किया जा रहा है | इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवन के बारे में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जन जन तक पहुंचना और उनकी संस्कृति को सजोने में सहयोग देना है |  इस विशेष आयोजन में शहर के जाने माने फोटोग्राफर जो विगत कई वर्षो से छत्तीसगढ़ के विभिन्न ट्राइबल एरिया में स्वरूचि से  निरन्तर फोटोग्राफी के कार्य को कर रहे है और अपनी फोटोग्राफ के माध्यम से जनसामन्य को इनके जीवन शैली से अवगत करा रहे है | उनमें रायपुर के  दीपेंद्र दीवान ,अखिलेश भरोस,शुभाशीष सान्याल,गोपा सान्याल एवं  शिशिर दास प्रमुख है जिनकी फोटो इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये जा रहे है |

छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं जनजातीय जीवनशैली और कला के क्षेत्र में विगत वर्ष से क्लाउड निरन्तर अपने अंको के माध्यम से जन जन तक अपनी बाते रख रहा है और इसी सन्दर्भ में इस फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है इसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले जनजातीय जीवन की झलक देखने को मिलेगी|
फोटोप्रदर्शनी का शुभारम्भ दिनांक 11 मार्च 2022  को दोपहर 12 बजे श्री विवेक आचार्य ,संचालक संस्कृति विभाग के द्वारा किया जायेगा इस अवसर पर  उपसंचालक श्री प्रताप चंद्र पारख की गरिमायी उपस्थिति के साथ संस्कृति विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *